भारत से परेशान चीन ने बढ़ाया रक्षा बजट

नई दिल्ली। भले ही एलएसी पर देखने में भारत और चीन के बीच तनाव कुछ कम लग रहा हो, लेकिन चीन को पीछे हटना नागवार गुजर रहा है। चीन का अमेरिका के साथ भी सैन्य तनाव चल रहा है। इसी बीच खबर आई है कि, चीन ने अपना नया रक्षा बजट पेश किया है। जिसमें पहले बजट के मुकाबले इस बार भारी वृद्धि की है।

209 डालर का रक्षा बजट

प्राप्त जानकारी अनुसार, चीन का यह रक्षा बजट भारत के रक्षा बजट से तीन गुना से भी ज्यादा है। चीन का इस साल का बजट 6.8 प्रतिशत अधिक है। चीन का वर्ष 2020 का रक्षा बजट 196 अरब डॉलर का था। जबकि पहली बार इस बार रक्षा बजट 200 अरब डॉलर के पार पहुंच चुका है। चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने चीन की संसद ‘नेशनल पीपुल्स कांग्रेस’ के अधिवेशन के पहले दिन इस बजट की घोषणा की। यह लगातार छठा वर्ष है, जब चीन के रक्षा बजट में वृद्धि हुई है। चीन की संसद में 209 अरब डॉलर का रक्षा बजट ऐसे समय पेश किया गया है ।

अमेरिका के एक चैथाई के करीब

चीन का रक्षा बजट अमेरिका के रक्षा बजट का एक चैथाई के करीब है। अमेरिका का रक्षा बजट 2021 में 740.5 अरब डॉलर रखा गया है। वहीं भारत का रक्षा बजट 65.7 अरब डॉलर के करीब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *