यूपी में 40 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों को मिले नए डीएम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सरकार ने कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश की है।
गौरांग राठी को झांसी, इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर, कुमार हर्ष को बुलंदशहर, अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती, आलोक यादव को शामली और अरविन्द कुमार चौहान को सहारनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। नितिन गौड़ को अमरोहा, अभिषेक गोयल को हमीरपुर, सरनीत कौर ब्रोका को रायबरेली, निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर और घनश्याम मीना को उन्नाव का डीएम नियुक्त किया गया है।
इसी तरह अंजमी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी, इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी, बृजेश कुमार को औरैया और मनीष बंसल को आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है।
प्रशासनिक स्तर पर अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में अरविंद मलप्पा बांगरी को विशेष सचिव सीएम, नितीश कुमार को यूपीपीसीएल का एमडी, श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत निगम का एमडी और आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त बनाया गया है। किंजल सिंह को सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग, दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का मंडलायुक्त और शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव एमएसएमई नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा आलोक कुमार को अपर मुख्य सचिव एमएसएमई, रविंदर सिंह को विशेष सचिव ऊर्जा, मृदुल चौधरी को विशेष सचिव पर्यटन, अश्विनी कुमार पांडेय को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण और हर्षिता माथुर को निदेशक बाल विकास विभाग बनाया गया है।
अन्य तबादलों में जुनैद अहमद को अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर, अनीता वर्मा सिंह को विशेष सचिव खाद्य विभाग, सचिन कुमार सिंह को अपर निदेशक कृषि उत्पादन, बसंत अग्रवाल को निदेशक कर्मचारी बीमा योजना, हिमांशु गौतम को उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण और मुकेश चंद्र को उपाध्यक्ष हापुड़-पिलखुवा प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।
केशव कुमार को कुलसचिव राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय, श्रुति शर्मा को मुख्य विकास अधिकारी हापुड़, गामिनी सिंगला को सीडीओ बदायूं, सुनील कुमार धनवंता को सीडीओ बहराइच, पूजा साहू को सीडीओ अमेठी और रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड को सीडीओ झांसी बनाया गया है।