यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान, संगठन में बड़ा बदलाव; 46 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश ने अपने संगठनात्मक ढांचे को नया स्वरूप देते हुए प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों और कार्यालय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा जारी सूची में संगठन के विभिन्न स्तरों पर कुल 46 नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
घोषित सूची के अनुसार प्रदेश संगठन में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 19 मंत्री बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. मंजर सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ. कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।
महामंत्री पद पर रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को नियुक्त किया गया है। वहीं प्रदेश मंत्रियों की सूची में विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान, रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महाध्या नागर, दीपमाला सेंथी, सुहासिनी जायसवाल, यतेंद्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर को स्थान मिला है।
छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा
भाजपा ने प्रदेश के छह क्षेत्रों के लिए क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम भी घोषित किए हैं। पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी नवाब सिंह नागर, ब्रज क्षेत्र की पूरन लाल लोधी, कानपुर क्षेत्र की राम किशोर साहू, अवध क्षेत्र की अवधेश द्विवेदी, काशी क्षेत्र की अशोक चौरसिया और गोरखपुर क्षेत्र की विनोद राय को सौंपी गई है।
मोर्चा अध्यक्षों को भी मिली जिम्मेदारी
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा के प्रकाश पाल, किसान मोर्चा के देवेंद्र सिंह, अनुसूचित मोर्चा के अशोक रावत, महिला मोर्चा की सरोज कुशवाह तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के विद्याभूषण गोंड को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मीडिया और कार्यालय टीम भी घोषित
प्रदेश संगठन में भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। वहीं अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह को कार्यालय सह-मंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।
नई टीम की घोषणा को भाजपा के संगठन विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।