महिलाओं को हेल्थकेयर सेक्टर में आगे बढ़ाने की पहल: विरोहन ने शुरू की 2 करोड़ की स्कॉलरशिप योजना

भारत की प्रमुख हेल्थकेयर एजुकेशन कंपनी विरोहन ने महिलाओं को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अधिक अवसर उपलब्ध कराने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ‘वुमन इन हेल्थकेयर’ पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत कंपनी ने 2 करोड़ रूपए की छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है, जिससे देशभर की छात्राओं को हेल्थकेयर शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक सहायता मिल सकेगी। कंपनी का मानना है कि तेजी से विस्तार कर रहे हेल्थकेयर सेक्टर में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है।

विरोहन की इस योजना के अंतर्गत पात्र महिला अभ्यर्थियों को 50 हजार रूपए की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी, चाहे वे चार से पांच वर्ष के डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश लें या एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स में। इसके अलावा शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर विशेष प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 1 लाख तथा 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाली छात्राओं को ₹2 लाख तक की छात्रवृत्ति मिलेगी। यह राशि सीधे कोर्स फीस में समायोजित की जाएगी, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच आसान और किफायती बन सके।

जागरूकता की कमी सबसे बड़ी चुनौती : नलिन सलूजा

विरोहन के को-फाउंडर एवं सीटीओ नलिन सलूजा ने इस पहल को महिलाओं के लिए करियर अवसरों का नया द्वार बताते हुए कहा कि हेल्थकेयर केवल एक रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि सम्मान, स्थिरता और समाज सेवा से जुड़ा हुआ क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में प्रशिक्षित हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की भारी कमी है और भारत इस मांग को पूरा करने की क्षमता रखता है। उनके अनुसार सबसे बड़ी समस्या जागरूकता की कमी है। अनेक छात्राओं और उनके अभिभावकों को एलाइड हेल्थकेयर और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उपलब्ध विविध करियर विकल्पों, उनकी मांग और भविष्य की संभावनाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं है। यह स्कॉलरशिप योजना इसी अंतर को कम करने और अधिक महिलाओं को इस क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित करने का प्रयास है।

एलाइड हेल्थकेयर कोर्सेज की बढ़ रही लोकप्रियता

हाल के वर्षों में हेल्थकेयर क्षेत्र में करियर को लेकर युवाओं की रुचि तेजी से बढ़ी है। पारंपरिक मेडिकल डिग्रियों के अलावा अब एलाइड हेल्थकेयर प्रोग्राम्स भी लोकप्रिय हो रहे हैं। ये कोर्स मरीज देखभाल, डायग्नोस्टिक्स, मेडिकल टेक्नोलॉजी, रिहैबिलिटेशन और हेल्थकेयर ऑपरेशंस जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्रदान करते हैं। साथ ही छात्रों को स्पष्ट और तेजी से विकसित होने वाले करियर विकल्प भी उपलब्ध कराते हैं।

वैश्विक स्तर पर बढ़ रही भारतीय हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की मांग

भारतीय एलाइड और हेल्थकेयर ग्रेजुएट्स की मांग अब केवल देश तक सीमित नहीं रही है। ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और जापान जैसे देशों में बढ़ती उम्रदराज आबादी और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी के कारण प्रशिक्षित हेल्थकेयर पेशेवरों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में भारत के प्रशिक्षित युवा इन अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए एक मजबूत और स्वाभाविक विकल्प बनकर उभर रहे हैं। इससे हेल्थकेयर सेक्टर अब राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी आकर्षक करियर अवसर प्रदान कर रहा है।

देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश का अवसर

विरोहन के माध्यम से छात्राएं देश के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानों में आवेदन कर सकती हैं। इनमें यूपीईएस (देहरादून), एमआईटी यूनिवर्सिटी (शिलांग), सीएमआर यूनिवर्सिटी (बेंगलुरु), केआईईटी डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (गाजियाबाद), एचआरआईटी यूनिवर्सिटी (गाजियाबाद), लिंगायाज़ विद्यापीठ डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (फरीदाबाद), सिल्वर ओक यूनिवर्सिटी (अहमदाबाद) और विक्रांत यूनिवर्सिटी (ग्वालियर) सहित कई अन्य संस्थान शामिल हैं।

स्वास्थ्य शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवा शिक्षा को अधिक सुलभ और व्यापक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही यह भारत और दुनिया भर में प्रशिक्षित हेल्थकेयर वर्कफोर्स की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। विरोहन की यह पहल महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ-साथ बेहतर करियर संभावनाओं से जोड़ने का एक दूरदर्शी प्रयास मानी जा रही है।

प्रवेश प्रक्रिया शुरू, छात्राएं कर सकती हैं आवेदन

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुड़े पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करने और ‘विरोहन वुमन इन हेल्थकेयर इनिशिएटिव’ छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की इच्छुक छात्राएं एवं उनके अभिभावक +91 8448299435 पर संपर्क कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी www.virohan.com/scholarship पर जाकर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।