पश्चिम बंगाल: छह प्रवासी मजदूरों की मौत, नहर में गिरी बस

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली। बुधवार रात करीब 10 बजे पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में नहर में बस गिर गयी। इस घटना में छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस गोताखोरों की मदद से बस में सवार बाकी मज़दूरों की खोज कर रही है।

लखनऊ की ओर जा रही थी बस

पुलिस ने जांच के अनुसार बताया कि रायगंज पुलिस थाना इलाके में रूपाहार ब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर एक बस नहर में गिर गयी। यह बस पश्चिम बंगाल और झारखंड के अलग-अलग जिलों से करीब 20 मजदूरों को लेकर उत्तर प्रदेश में लखनऊ की ओर जा रही थी।

लॉकडाउन के दौरान अपने राज्य लौट आए थे प्रवासी

यह कहा जा रहा है कि यह सभी मजदूर लॉकडाउन के दौरान अपने घर लौट आए थे। वे अब कोविड-19 रोधी टीके की खुराक लेने के बाद अपने कार्य स्थलों पर वापस जा रहे थे। बस झारखंड के कुछ मजदूरों को लेकर पश्चिम बंगाल के निवासी मजदूरों को लेने आई थी। यह घटना तब हुई जब बस लखनऊ की ओर जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *