2021 की जनगणना के लिए इस महीने से काम शुरु

अमर भारती : जनगणना हमारे देश के लिए बहुत जरुरी है और लगभग दस सालों में एक बार देश के हर नागरिक की पूरी जानकारी इसमें दर्ज हो जाती है। बता दें कि अब 2021 की जनगणना के लिए गिनती का काम इसी सील 10 सितंबर से शुरू होगा। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मुताबिक टीम ने इस दिशा में पायलट सर्वे की शुरुआत घुम्मनहेड़ा जबकि और शहरी क्षेत्र के केशोपुर वार्ड से कर दी है।

इस दौरान घरों की सूची और लोगों की गणना भी शामिल है। घरों की सूची बनाने के लिए घुमनहेड़ा वार्ड में 10 जबकि केशोपुर वार्ड में 65 गणना ब्लॉक बनाए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक में एक अध्यापक अपने वार्ड में 100- 150 घरों में संपर्क कर घर के स्वामित्व की स्थिति अपना/किराए पर, निर्माण की स्थिति, पेयजल, शौचालय और ड्रेनेज के प्रावधान, रसोई में इस्तेमाल किए जा रहे ईंधन, संपर्क के लिए मोबाइल लैंडलाइन नंबर शामिल हैं।

गौरतलब है कि घरों से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए 34 सवालों के जवाब लेने होंगे। घरों की सूची बनाने का काम 12 अगस्त से तीन सितंबर तक किया जाएगा। सूची बनाने का काम संपन्न होने के बाद 2021 की जनगणना के लिए लोगों की गिनती का काम 10 से शुरू होकर 30 सितंबर 2019 तक चलेगा।

नोडल अधिकारी की माने तो घरों की सूची बनाने का काम कागजों पर लिखने के साथ साथ मोबाइल एप के जरिये भी किया जा रहा है। पायलट सर्वे के दौरान दोनों तरीके अपनाने के बाद तुलनात्मक अध्ययन किया जाएगा ताकि आगे के इस्तेमाल के लिए किसी एक विधि को अपनाया जा सके।