
लखनऊ में रविवार को उत्तर प्रदेश की Yogi Adityanath सरकार के मंत्रिपरिषद का विस्तार किया गया। लंबे समय से चर्चाओं में चल रहे कैबिनेट विस्तार में कई नए चेहरों को मौका मिला, जबकि कुछ राज्य मंत्रियों को प्रमोशन देकर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया।
मंत्रिमंडल विस्तार में Bhupendra Singh Chaudhary और Manoj Kumar Pandey को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वहीं Somendra Tomar और Ajit Pal Singh को राज्य मंत्री से प्रमोट कर स्वतंत्र प्रभार का जिम्मा दिया गया है।
इसके अलावा Kailash Rajput, Krishna Paswan, Surendra Diler और Hansraj Vishwakarma को राज्य मंत्री बनाया गया है।
इस विस्तार में कुल छह नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया, जबकि दो राज्य मंत्रियों को प्रमोशन देकर स्वतंत्र प्रभार दिया गया। माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक समीकरणों और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह विस्तार किया गया है।
योगी सरकार के इस मंत्रिमंडल विस्तार को आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है।