दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिज़ाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले

आज दिल्ली एनसीआर में मौसम आंधी, बारिश और ओले गिरे जिससे 42 डिग्री पर पहुंचा पारा कम हुआ. मौसम के इस मिज़ाज ने लोगों को गर्मी से राहत दी. एक दो दिन मौसम में नर्मी देखी जा सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में यह बदला देखा गया है.

हालांकि ऐसा ज्यादा दिन नहीं रहने वाला और एक बार फिर गर्मी अपना असर दिखाएगी. फिलहाल मौसम के इस बदलते मिज़ाज के लिए आप तैयार रहें और छाता साथ रखें.