गणपति बप्पा मोरया…भक्तों को दर्शन देने के लिए आ गए हमारे राजा, सुबह की आरती में जुटी भारी भीड़…

देशभर में आज गणेश चतुर्थी त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है, आज से अगले 10 दिन तक के लिए गणपति बप्पा अपने भक्तों के घर में विराजेंगे, मुंबई के सबसे मशहूर गणपति लालबागचा राजा भी भक्तों को दर्शन देने के लिए पधार चुके हैं। सुबह ही लालबागचा राजा के दरबार में भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह की आरती में काफी लोग शामिल हुए।

बता दें कि लालबाग में सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा पहली गणेश मूर्ति 1934 में स्थापित की गई थी। 10 दिन तक यह महापर्व मुंबई समेत पूरे उत्तर भारत में मनाया जाता है। गणेश उत्सव का उत्साह सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में ही देखने को मिलता है। वहीं आज दादर रेलवे स्टेशन के कई अद्भुद नजारा देखने को मिला। लोगों को गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की मूर्तियां ले जाते देखा गया।

मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान सुरक्षा के लिए 13,750 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिसकर्मियों में 11,726 कांस्टेबल, उप निरीक्षक से लेकर सहायक आयुक्त स्तर तक के 2,024 अधिकारी और 15 उपायुक्त शामिल हैं। अधिकारी ने कहा, “पुलिस कानून-व्यवस्था की किसी भी समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।” यातायात पुलिस द्वारा जारी अधिसूचना में मुंबई में वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए कई उपाय किए गए हैं, जिनमें कुछ दिनों तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध भी शामिल है।