हिमाचल में रेप केसों के 98.9 प्रतिशत आरोपी, 60 प्रतिशत पीड़िताएं है नाबालिग

पहाड़ी प्रदेश में अपने ही अपनों की अस्मत से खिलवाड़ कर रहे हैं। राष्ट्रीय क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। राष्ट्रीय क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में राज्य में 359 दुराचार के मामले पंजीकृत हुए। खास खबर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड व्यूरो की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में हिमाचल प्रदेश में लगभग 60 प्रतिशत बलात्कार पीड़िताएं नाबालिग थीं और 99 प्रतिशत मामलों में अपराध पीड़ितों के परिचित लोगों द्वारा किया था। रिपोर्ट के अनुसार 355 मामलों में अपराध पीड़ित के परिचित लोगों द्वारा किया गया था, जिसमें 221 ऑनलाइन मित्र व मित्र, 103 पारिवारिक मित्र या पड़ोसी और नियोक्ता और 31 परिवार के सदस्य शामिल थे। महिलाओं के विरुद्ध अपराध में 3 प्रतिशत की गिरावट आई। महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर 2021 में 43.3 प्रतिशत से घटकर 2022 में 42.3 प्रतिशत हो गई।

आंकड़ों से पता चला है 10 पीड़ित 6 साल से कम आयु की थीं। 22 की आयु 6 से 12 वर्ष के बीच थी वहीं 12-16 आयु के बीच 95 और 16 से 18 वर्ष के बीच 96 पीडिताएं रहीं। रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल में 24 महिलाएं साइबर क्राइम से भी पीड़ित रहीं जिनमें से अधिकांश ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग तथा मॉफिंग का शिकार बनीं।