बिहार तस्करी के लिए जा रही 432 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, सलेमपुर पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में शुक्रवार-शनिवार की रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना सलेमपुर के मुख्य द्वार के सामने एक संदिग्ध ट्रक संख्या यूपी 53 सीटी 6887 को रोककर जांच की गई।

तलाशी के दौरान ट्रक से ऑफिसर्स च्वाइस ब्रांड की 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 48 पाउच थे। इस तरह कुल 2400 पाउच यानी 432 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार शराब की यह खेप बिहार में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी।

मौके से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुप चौहान पुत्र कोमल चौहान तथा अरुण पासवान पुत्र साधू मांझी निवासी नोनिया टोला, पोस्ट हरनाटार, थाना दरौली, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद शराब और ट्रक को कब्जे में लेते हुए थाना सलेमपुर में मु.अ.सं. 185/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अवैध शराब तस्करी और अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

सलेमपुर (देवरिया)। जनपद में अपराध और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सलेमपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ट्रक से 432 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 3.12 लाख रुपये बताई जा रही है।