लखनऊ: यूपी में 8 आईएएस अफसरों का तबादला, आलोक कुमार को वन ट्रिलियन इकोनॉमी का मिला जिम्मा!


उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार देर रात 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इन तबादलों में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी बदली गई है और कुछ अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

तबादलों का विवरण इस प्रकार है:

आलोक कुमार 3rd को प्रमुख सचिव नियोजन एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के साथ-साथ वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी मिशन का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त उन्हें प्रमुख सचिव पुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण तथा सामान्य प्रशासन और निदेशक हिंदी संस्थान का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है।

अनामिका सिंह को सीईओ उत्तर प्रदेश क्लीन और मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी और सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बनाया गया है।

भवानी सिंह खगारौत को विशेष सचिव, राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद पर नियुक्त किया गया है।

सानिया छाबरा, जो वर्तमान में एमडी उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम थीं, को अब मुख्य विकास अधिकारी (CDO), हरदोई बनाया गया है।

ईशा प्रिया विशेष सचिव पर्यटन एवं निदेशक पर्यटन को अब प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

योगेश कुमार, विशेष सचिव गृह, को प्रभारी आयुक्त एवं निबंधन सरकारी समिति बनाया गया है।

राकेश कुमार सिंह, जो अभी तक सचिव मुख्यमंत्री थे, उन्हें सीईओ, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है। साथ ही वे सीईओ, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी नीतिगत कार्यों और मिशनों की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।