
भदरौली। थाना बसई अरेला का पुलिस आयुक्त पूर्वी जॉन द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के समय लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों एवं संबंधित गुणवत्ताओं पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आयुक्त महोदय ने स्पष्ट किया कि थाना स्तर पर लंबित मामलों का समय पर निस्तारण किया जाए ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित हो तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
थाना परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की गति और गुणवत्ता की भी समीक्षा की गई तथा अधीनस्थ अधिकारियों को समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने थाना स्टाफ से भी बातचीत की और उनकी कार्यशैली तथा समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों का व्यवहार आमजन के प्रति संवेदनशील और सहयोगपूर्ण होना चाहिए।