विकसित-समर्थ उत्तर प्रदेश 2047′ पर सीएम योगी का ऑनलाइन संवाद, जन प्रतिनिधियों से मांगे सुझाव

पिनाहट। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य को ‘विकसित उत्तर प्रदेश, समर्थ उत्तर प्रदेश 2047’ बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्षों व पार्षदों को ऑनलाइन संबोधित किया। वर्चुअल संवाद में उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों से बातचीत की और लक्ष्य को हासिल करने के लिए मूल्यवान सुझाव मांगे।

यह कार्यक्रम प्रदेशभर के सभी नगरीय निकायों में आयोजित हुआ। पिनाहट नगर पंचायत के मीटिंग हॉल में भी बैठक हुई, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष रामरती देवी, उनके प्रतिनिधि आजाद बाबू, अधिशासी अधिकारी (ईओ) नवनीत कुमार सिंह और नगर पंचायत के सभी सभासद मौजूद रहे।

सभी जन प्रतिनिधियों ने ‘विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ अभियान से जुड़ने और अपने क्षेत्र को विकसित बनाने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने इस संवाद के माध्यम से जन प्रतिनिधियों को 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए स्थानीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।