मिशन शक्ति अभियान: बेटियों व महिलाओं को मिला सुरक्षा और सम्मान का भरोसा

हरदोई। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को टड़ियावा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रावल में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं और बेटियां शामिल हुईं। उन्हें नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।

ग्राम प्रधान सर्वेंद्र कुमार राव द्वारा आधुनिक सचिवालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग की टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आपातकालीन टोल फ्री नंबरों जैसे 112, 1090 आदि के उपयोग और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग से धीरेन्द्र यादव (सब-इंस्पेक्टर), विक्रांत गौतम (हेड कांस्टेबल), शत्रुघ्न लाल (कांस्टेबल), शुभम यादव (कांस्टेबल) और महिला कांस्टेबल मौजूद रहीं। ग्राम पंचायत के नागरिक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

ग्राम प्रधान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें निडर होकर समाज में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।