
हरदोई। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत तहसील सदर, हरदोई में महिला हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है। इस पहल का उद्देश्य महिला आगंतुकों की शिकायतों और शंकाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है।
उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि महिला हेल्पडेस्क में महिला कार्मिकों को तैनात किया गया है, जो आंगतुक महिलाओं से प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर संबंधित राजस्व निरीक्षक/लेखपाल तक पहुंचाते हैं। इसके माध्यम से शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है।
यदि किसी शिकायत का संतोषजनक समाधान नहीं होता है, तो नोडल अधिकारी महिला हेल्पडेस्क द्वारा मामले को संबंधित नायब तहसीलदार/तहसीलदार या अधोहस्ताक्षरी तक पहुंचाया जाता है और तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही की जाती है।
इस पहल से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और समस्याओं के त्वरित समाधान की सुविधा मिलने की उम्मीद है।