
हरदोई। आज कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आम जनता की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर कुल 109 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका त्वरित निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस दौरान कई लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा गया—एक व्यक्ति का राशन कार्ड बनाया गया, चार बच्चों को बाल सेवायोजना से, दिव्यांगों को दो दिव्यांग पेंशन योजना से जोड़ा गया, एक बच्चे का स्पॉन्सरशिप योजना में आवेदन कराया गया और चार महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन से लाभान्वित किया गया। इसके अलावा, दो लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनवाए गए।
भू-संबंधी मामलों पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई करे। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराधिकार के प्रकरण और कृषक दुर्घटना बीमा योजना के आवेदन लंबित न रहें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) प्रियंका सिंह सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।