सनशाइन कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने किया ब्लू वर्ल्ड पार्क कानपुर का शैक्षिक भ्रमण

कछौना, हरदोई। कस्बे के सनशाइन कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार को वार्षिक शैक्षिक भ्रमण के तहत ब्लू वर्ल्ड पार्क, कानपुर का दौरा किया। विद्यालय के प्रबंधक सुनील सोनी ने बच्चों को हरी झंडी दिखाकर गाड़ियों के माध्यम से पार्क की ओर रवाना किया।

पूरा दिन बच्चों के लिए रोमांच और आनंद से भरा रहा। उन्होंने ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क, जिसे एशिया का सबसे बड़ा वाटर पार्क माना जाता है, में विभिन्न राइड्स, झूले, डायनासोर सफारी, भूलभुलैया, भारत दर्शन और वाटर पार्क का आनंद उठाया। बच्चों ने यूरोपीय, फेरीलैंड, चीनी और जंगल थीम की झूलों और राइड्स का लुफ्त उठाया।

खाने-पीने के दौरान बच्चों ने शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों का स्वाद लिया और पूरा दिन खेलकूद, हँसी-मज़ाक और मस्ती में व्यतीत किया। बच्चों ने शैक्षिक भ्रमण के अनुभव और पार्क में बिताए गए आनंद के पल आपस में साझा किए।

विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ सैकड़ों बच्चों ने इस टूर का भरपूर आनंद लिया। यह अनुभव बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ सीखने और यादगार पलों का खजाना बन गया।