
हरदोई, पिहानी। महिला सशक्तिकरण और जागरूकता के उद्देश्य से सोमवार को इटारा गांव स्थित नवोदय विद्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिलाओं को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, पोक्सो एक्ट और अन्य महिला संबंधी अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में महिलाओं को उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया और बताया गया कि आपात स्थिति में किन सरकारी हेल्पलाइन और कानूनों का सहारा लिया जा सकता है।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल, मिशन शक्ति प्रभारी दीक्षा यादव, कांस्टेबल पूजा और कांस्टेबल प्रफुल्ल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।