Bihar Election:बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन ने खेल दिया बड़ा दांव RJD प्रमुख तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के CM फेस, जबकि मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम कैंडिडेट बनाया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने आज एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये घोषणा की।
Bihar Election: तेजस्वी पर भरोसा, मुकेश सहनी डिप्टी CM!
राजधानी पटना में हुई महागठबंधन की 50 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में, कांग्रेस, आरजेडी, वीआईपी, सीपीआई, सीपीएम और माले समेत 7 दलों के 14 नेता शामिल हुए। इस मंच से अशोक गहलोत ने कहा , हमारा नेता तेजस्वी यादव हैं। अगर हमारी सरकार बनी, तो मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे।
ऐलान के बाद तेजस्वी यादव ने सरकार और सिस्टम दोनों पर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि बिहार को पिछले 20 सालों में निकम्मी सरकार ने पीछे धकेल दिया है। तेजस्वी ने दावा किया कि महागठबंधन जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगा , रोजगार, शिक्षा, उद्योग और भ्रष्टाचार से मुक्ति इसके मुख्य एजेंडे होंगे।
अशोक गहलोत ने NDA पर निशाना साधते हुए कहा कि, बीजेपी ने आज तक यह साफ नहीं किया कि, बिहार में उनका मुख्यमंत्री कौन होगा। वही गहलोत के इस बयान से महागठबंधन ने सीधे तौर पर NDA के अंदरूनी मतभेदों को निशाना बनाया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी दलों के नेताओं को बोलने का मौका दिया गया, सभी ने महागठबंधन की एकजुटता पर जोर दिया। वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी बोले तेजस्वी हमारे नेता हैं, हम सब उनके साथ खड़े हैं। CPI, CPM, CPI(ML) और कांग्रेस सभी ने कहा कि, बिहार को अब नई दिशा देने का वक्त आ गया है।महागठबंधन ने घोषणा की है
कि 28 अक्टूबर को घोषणापत्र जारी किया जाएगा। इसके बाद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में एक साथ रैली करेंगे। ये रैली 2025 चुनाव से पहले महागठबंधन के लिए शक्ति प्रदर्शन मानी जा रही है। तो साफ है कि महागठबंधन ने तेजस्वी यादव के नाम पर फिर से भरोसा जताया है। अब नजरें टिकी हैं NDA पर ,क्या वो अपना CM फेस घोषित करेगा या फिर इस बार भी नीतीश पर सस्पेंस बना रहेगा?
- ट्रंप के बयान पर पवन खेड़ा का पलटवार, CEC ज्ञानेश कुमार पर कसा तंज- ‘EVM भी भेज देंगे’
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: फांसी की सजा का तरीका जारी रहेगा, जहरीले इंजेक्शन की मांग वाली याचिका खारिज
- UP Election 2027: BJP ने तेज की चुनावी तैयारी, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाया
- 26/11 हमले के 6 पाकिस्तानी आतंकियों पर अब गैरमौजूदगी में चलेगा ट्रायल, BNSS की धारा 356 के तहत पहली बड़ी कार्रवाई
- जैश-ए-मोहम्मद कनेक्शन: मोहम्मद जफर की गिरफ्तारी से वेस्ट यूपी में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा खुलासा