
लखनऊ।उत्तर प्रदेश में वोटर SIR (Special Summary Revision) अभियान की शुरुआत हो गई है। इसके तहत बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं और उन्हें भरने में मदद भी कर रहे हैं।
बीएलओ फॉर्म भरवाने के बाद उसे एकत्र करेंगे और मतदाता को रिसीविंग स्लिप भी देंगे। यह प्रक्रिया 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगी।
निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार से जुड़ी आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। इसके बाद 31 जनवरी तक आपत्तियों पर सुनवाई और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। आयोग ने सभी जिलाधिकारियों और निर्वाचन अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से यह अभियान पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित रहे।