सवर्ण समाज स्वास्थ्य और सम्मान के प्रति सजग रहे: डॉ. अजय मिश्रा

प्रयागराज। सिविल लाइंस क्षेत्र में सोमवार को सवर्ण आर्मी की मंथन बैठक देर शाम तक चली। बैठक में आरोग्य भारती काशी प्रांत के संगठन सचिव डॉ. अजय मिश्रा और सवर्ण आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह फौजी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. अजय मिश्रा ने कहा कि सवर्ण समाज को अपने स्वास्थ्य और सम्मान के प्रति जागरूक होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या और संतुलित जीवन शैली अपनाना वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। ऋतुचार्य और आयुर्वेदिक जीवनशैली का पालन कर समाज अपने स्वास्थ्य को मजबूत कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सवर्ण समाज को अपने आचार-व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाकर देश और दुनिया में एक आदर्श स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

बैठक का संचालन प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह फौजी के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में जिला महासचिव अजय दीक्षित, जिला संयोजक अरविंद सिंह, जिला सचिव दीवान पांडेय, तहसील अध्यक्ष कुल प्रकाश पांडेय समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही कुलदीप मिश्रा, शिव कुमार मिश्रा, सत्यम द्विवेदी, रामबाबू मिश्रा, निखिल मिश्रा, अखिल, रंजीत, सुशील, महेश, शुभम और तेजभान सिंह का विशेष योगदान रहा।