
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश विद्यालय निरीक्षक संघ की जनपदीय शाखा बाराबंकी की बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र बंकी में जनपदीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे और विभिन्न संवर्गीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जनपदीय महामंत्री चंद्रशेखर यादव द्वारा जनपदीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति जताई। इसके पश्चात सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में अश्वनी प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी हरख को अध्यक्ष, संजय राय, खंड शिक्षा अधिकारी बनिकोडर को मंत्री, जैनेंद्र गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी मसौली को उपाध्यक्ष, सुषमा सेंगर, खंड शिक्षा अधिकारी निंदुरा को महिला उपाध्यक्ष, मनीराम वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी दरियाबाद को कोषाध्यक्ष, अर्चना यादव, खंड शिक्षा अधिकारी पूरेडलाई को संयुक्त मंत्री तथा सुनील कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी देवा को मीडिया प्रभारी चुना गया।
संरक्षक पद पर संजय कुमार (खंड शिक्षा अधिकारी सूरतगंज), रमेश चंद्रा (खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर) एवं प्रमोद कुमार उपाध्याय (खंड शिक्षा अधिकारी सिद्धौर) को चयनित किया गया। नवगठित जनपदीय कार्यकारिणी ने आश्वासन दिया कि वह सदैव संवर्गीय हितों के संरक्षण और समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।