
जैदपुर, बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजवर्गीय के निर्देश पर जेल से हाल ही में जमानत पर बाहर आए शातिर अपराधियों का सत्यापन कराया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों में पुलिस का डर बनाए रखना और अपराध पर नियंत्रण सुनिश्चित करना बताया गया।
बुधवार को थाना क्षेत्र के आठ अपराधियों को थाने बुलाकर उनका सत्यापन किया गया। इसमें फतुल्लापुर निवासी लालजी वर्मा, पनहिल के शत्रोहन, मोहल्ला वसीनगर के निसार, टिकरा उस्मा के परवेज, मुक्खिन के मो समीर, टेरा के फैजुल रहमान, टिकरा के अरमान उर्फ लेक्चर और छन्दवाल के आशीष शामिल थे।
पुलिस ने बुलाए गए अपराधियों को समय-समय पर सत्यापन में सहयोग देने और जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने की कड़ी हिदायत दी। सत्यापन के दौरान अपराधियों में पुलिस का डर साफ तौर पर देखा गया। टिकरा मुर्तजा के मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन जिला कारागार में निरुद्ध हैं, और उनका भी समय-समय पर सत्यापन किया जाता रहेगा।
थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर यह कार्रवाई अपराधियों में पुलिस का भय बनाए रखने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।