समथर पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, चोरी की छह बाइक बरामद

झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत समथर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
जानकारी के अनुसार समथर थाना पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक बाइक (संख्या यूपी 93 बीएल 0674) बरामद हुई, जिसके दस्तावेज वे प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह बाइक उन्होंने थाना शाहजहांपुर क्षेत्र से चोरी की है।
पुलिस द्वारा गहन पूछताछ करने पर दोनों की निशानदेही से पांच अन्य चोरी की बाइक भी बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम शाहजहांपुर निवासी शशिकांत और विशाल बताए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।