
कासगंज:जनपद कासगंज में पुलिस अधीक्षक Om Prakash Singh द्वारा थाना सोरों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया।
सबसे पहले एसपी ने मिशन शक्ति केंद्र एवं आगंतुक रजिस्टर की जांच की। इसके बाद थाना कार्यालय में मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, एचएस रजिस्टर और आईजीआरएस रजिस्टर को चेक किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र सुधारने और सभी अभिलेखों को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, बैरक, बंदीगृह और भोजनालय का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के समय प्रभारी निरीक्षक थाना सोरों सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।