
एत्मादपुर:क्षेत्र के गांव नगला ताज में आयोजित ऐतिहासिक कुश्ती दंगल में महिला पहलवानों को भी सम्मानित किया गया। दंगल का उद्घाटन नेशनल हॉस्पिटल सिकंदरा के डायरेक्टर सुशील चौहान ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में भारत केसरी पहलवान हरकेश खली की बेटी नीतू को दंगल कमेटी द्वारा 5100 रुपये देकर सम्मानित किया गया।
दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती 31 हजार रुपये की रही, जिसे सुशील चौहान द्वारा कराया गया। हालांकि यह कुश्ती बिना मुकाबले ही समाप्त हो गई, क्योंकि हरकेश पहलवान के सामने कोई अन्य पहलवान मुकाबले के लिए नहीं आया।
दूसरी कुश्ती 21 हजार रुपये की जिला पंचायत सदस्य मानवेंद्र सिंह चौहान द्वारा कराई गई, जबकि तीसरी कुश्ती 11 हजार रुपये की रानू चौहान ने कराई। चौथी कुश्ती 5100 रुपये की प्राइम नर्सिंग होम के डायरेक्टर जेपी त्यागी द्वारा कराई गई।
इस अवसर पर श्रीजी नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉ. एके सिंह ने मंच से कहा कि वह अपनी पंचायत के गरीब और असहाय लोगों की हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जरूरत पड़ने पर बेझिझक संपर्क करें।
दंगल में भरत सिंह, विक्रम, गोपाल, शेर सिंह, सोनू, हितेंद्र, जोगेंद्र, बलवीर, गोपाल मास्टर, नाथू सिंह, गिर्राज सिंह, जोगेंद्र बोहरे, सुनील चौहान, रूपेंद्र सिंह, संतु, जेपी त्यागी, रानू चौहान, मानवेंद्र सिंह चौहान, हेत सिंह, सत्यपाल, नरेश चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।