नीमगांव में ‘शगुन बाजार’ का भव्य शुभारंभ, अब एक ही छत के नीचे मिलेगा शादी-ब्याह का पूरा सामान

नीमगांव (खीरी)। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर पुरानी तहसील के सामने, बिटाना देवी चिकित्सालय के निकट ‘शगुन बाजार’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता व पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मास्टर दिनेश कुमार तथा मितौली के ग्राम प्रधान नीरज कश्यप ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने कहा कि ‘शगुन बाजार’ के खुलने से क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब शादी-ब्याह के लिए दहेज का सामान और गृहस्थी से जुड़ी हर आवश्यक वस्तु के लिए दूर-दराज के बाजारों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठान पर एक ही छत के नीचे उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उचित दरों पर और पूरी गारंटी के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे।
प्रतिष्ठान के संचालकों ने उपस्थित अतिथियों और क्षेत्र के नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सेवा और भरोसेमंद उत्पाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे एक बार सेवा का अवसर अवश्य दें।
इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने ‘शगुन बाजार’ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।