लखनऊ में नौसेना DGMS का दौरा: AMC युद्ध स्मारक पर वीरों को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम, महानिदेशक चिकित्सा सेवा (डीजीएमएस) नौसेना ने आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) केंद्र और कॉलेज, लखनऊ का दौरा किया। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने 11 अप्रैल को लखनऊ छावनी स्थित एएमसी युद्ध स्मारक ‘श्रद्धांजलि’ पर माल्यार्पण कर उन वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने कर्तव्य पालन करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

इस विशेष अवसर पर उनके साथ लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह, एवीएसएम, कमांडेंट एएमसी केंद्र एवं कॉलेज, के अलावा रिकॉर्ड्स प्रभारी अधिकारी और कर्नल कमांडेंट, आर्मी मेडिकल कोर भी मौजूद रहे।

जवानों और रंगरूटों ने बड़ी संख्या में लिया भाग

समारोह में आर्मी मेडिकल कोर के अधिकारियों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों, जवानों और रंगरूटों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट किया। यह कार्यक्रम सैन्य परंपराओं और बलिदान की गौरवशाली विरासत को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर बना।