बिलग्राम में नए सभासदों ने संभाली जिम्मेदारी, समारोह में दिखी सियासी गरिमा

हरदोई ,बिलग्राम। नगर पालिका परिषद बिलग्राम में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अवनीत शर्मा “टोनू”, आलोक मौर्य “टीनू”, अनुराग मिश्रा, आरती गुप्ता एवं विजय वाल्मीकि ने सभासद पद की शपथ लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
शपथ उपजिलाधिकारी बिलग्राम नन्हे राम द्वारा दिलाई गई। कार्यक्रम में अनिल सिंह राठौर, रमेश वर्मा, नीरज गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, मंगतराम अर्कवंशी, वन्दना तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि विधायक आशीष सिंह आशू ने नव-नियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरें और नगर के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सभी सभासदों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।