जिलाधिकारी हरदोई से मिला प्रतिनिधिमंडल, ओलावृष्टि मुआवजा, बिजली कटौती और जमीन अधिग्रहण का मुद्दा उठाया

हरदोई। 13 अप्रैल को एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी हरदोई से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान ओलावृष्टि व बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की गई। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और लगातार हो रही बिजली कटौती पर भी नाराजगी जताई गई।
प्रतिनिधिमंडल ने बैफरिया, गुरौली, पुसेड़ा व पसनेर क्षेत्रों में प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण का विरोध करते हुए किसानों के हितों की रक्षा की मांग की। इसके अलावा जरौली पुलिया से बैफरिया तक जर्जर सड़क की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया और जल्द निर्माण की मांग की गई। गेहूं खरीद में आ रही दिक्कतों को लेकर भी अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया।
जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों को निर्देशित कर शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में नायब सिंह, राज बहादुर सिंह यादव (मंडल उपाध्यक्ष), प्रगट सिंह (जिला अध्यक्ष), बलबीर सिंह राजवंशी, हरिश्चंद्र कश्यप सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।