भाजपा मिहींपुरवा मंडल की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान

बहराइच। आगामी चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से मिहींपुरवा में भाजपा मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। नवयुग इंटर कॉलेज परिसर में संपन्न इस बैठक में पार्टी के अभियानों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राम सरोज पाठक ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदारियां भी तय की गईं।कार्यक्रम में सीमा जागरण मंच के जिला महामंत्री पिंटू मौर्य और समाजसेवी सोमवर्धन पांडेय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण पर निर्भर करती है।बैठक में मंडल महामंत्री हरिओम चौधरी, रामदल मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष रामप्रीत वर्मा, विकास सिंह, विजय मौर्य, कैलाश लोधी, राजेंद्र रावत, मंडल मंत्री अरविंद चौधरी, दिव्य प्रकाश मिश्रा, दीपांकर कुमार, संजय शर्मा, नम्रता सिंह, कुसुम लता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।