
बिहार की राजनीति से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समुदाय की टोपी पहनने से इनकार करते नजर आ रहे हैं।बताया जा रहा है कि नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी लगातार लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में एक मुस्लिम समुदाय के कार्यकर्ता ने उनसे मुलाकात कर बधाई दी और उन्हें टोपी पहनाने की कोशिश की। हालांकि मुख्यमंत्री ने विनम्रता से टोपी पहनने से मना कर दिया और उसे हाथ में लेकर अपने सुरक्षाकर्मी को दे दिया।इसके बाद उसी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को शॉल भेंट की, जिसे उन्होंने मुस्कुराते हुए स्वीकार कर लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।फिलहाल इस मामले को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो को लेकर सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है।