अवध बार एसोसिएशन का 125 वर्ष: न्यायमूर्ति राजेश बिंदल ने वकीलों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किया प्रोत्साहित

लखनऊ। अवध बार एसोसिएशन, उच्च न्यायालय, लखनऊ के गौरवशाली 125वें वर्ष के अवसर पर आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह में सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राजेश बिन्दल का आगमन हुआ, जिनका एसोसिएशन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए उच्च न्यायालय, लखनऊ के वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजन राय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. चन्दा ने की, जबकि संचालन महासचिव ललित किशोर तिवारी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान न्यायमूर्ति राजेश बिन्दल का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मान किया गया। वहीं अपने संबोधन में न्यायमूर्ति बिन्दल एवं न्यायमूर्ति राजन राय ने अधिवक्ताओं को प्रेरित करते हुए न्याय व्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और उन्हें निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह के अंत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० शैलेन्द्र शर्मा ‘अटल’ ने उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी को अल्पाहार के लिए आमंत्रित किया।

इनकी रही बड़ी भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में अवध बार एसोसिएशन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इनमें अध्यक्ष पं एस. चन्द्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र शर्मा ‘अटल’ महासचिव ललित किशोर तिवारी सहित उपाध्यक्ष हरिओम पाण्डेय, पवन कुमार सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, संयुक्त सचिव गौरव श्रीवास्तव, अंगद प्रसाद शुक्ला, आशुतोष सिंह, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य रंजना श्रीवास्तव, आदर्श मेहरोत्रा, अजय सिंह, कौशल मणि त्रिपाठी, दिवाकर नाथ तिवारी, निवेदिता गुप्ता तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अंकित मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, पुष्पांजलि पाण्डेय, श्वेता सिंह, निलिमा जायसवाल और राम सुफल यादव का योगदान सराहनीय रहा।