
लखनऊ, 20 अप्रैल 2026। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर ‘जे.ई.ई. मेन्स-2026’ (द्वितीय चरण) में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस वर्ष सी.एम.एस. के सर्वाधिक 167 छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल कर जेईई एडवांस में शामिल होने की अर्हता प्राप्त की है। इनमें 26 छात्रों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक अर्जित किए, जबकि 109 छात्रों ने 95 परसेंटाइल से ऊपर अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता दर्ज की।
सी.एम.एस. की संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गांधी ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, प्रबंधक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने भी छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा पद्धति को इसका श्रेय दिया।
विद्यालय के हेड कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना के अनुसार, छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा निर्धारित कट-ऑफ से कहीं अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस वर्ष जनरल कट-ऑफ 93.41, ईडब्ल्यूएस 82.41, ओबीसी-एनसीएल 80.92, एससी 63.91 और एसटी 52.01 रहा।
99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में तेजस राज (99.73), साक्ष्य वंश (99.71), अनुज जैन (99.68), अभ्युदय सार्थक (99.67), भानु प्रकाश वर्मा (99.66), अर्जुन अग्रवाल (99.63), ऋषित रायजादा (99.63), आशुतोष प्रताप सिंह (99.58), आदित्य राजपूत (99.57), नितांत त्रिपाठी (99.49), अर्णव सिंह (99.47), अभिनव सिंह (99.45), मो. सायम सुल्तान (99.39), सिद्धिमा शुक्ला (99.39), शिखर कुमार सिंह (99.36), आरूष कुमार (99.32), ईसाम साजिद अंसारी (99.30), उत्सव यादव (99.27), आदित्य सिंह (99.27), दिव्य श्रीवास्तव (99.26), सन्दर्भ मिश्रा (99.24), भव्या गुप्ता (99.17), मो. अली उमर (99.11), संकल्प मिश्रा (99.11), अथर्व सिंह भदौरिया (99.09) और निश्छल दुबे (99.06) प्रमुख हैं।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार, सी.एम.एस. में संचालित ‘जय जगत सेक्शन’ के माध्यम से छात्रों को नियमित पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाती है, जिसका सकारात्मक परिणाम लगातार देखने को मिल रहा है।