
मितौली खीरी अप्रैल का महीना गुजरने वाला है इसी के साथ देश के कई हिस्सों में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है और जनपद लखीमपुर खीरी में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है गर्मी के कारण जहां अस्पतालों में डायरिया के मामलों में खास तेजी बढ़ती जा रही है जिससे मौसम विभाग ने लू(हीट वेव/हीट ) के खतरे को देखते हुए परवेज आलम ने आम लोगों से अपील की है
उन्होंने कहा है तेज धूप और लू के कारण आम नागरिक स्वास्थ्य पड़ रहे हैं जिले में तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए प्रशासन ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं आमजन से अपील की है कि हीट वेव के दौरान आवश्यक चीजें बरते ताकि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके गर्मी और लू से बचाव बेहद बहुत जरूरी है विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की आवश्यकता है
परवेज आलम ने लोगों से अपील की करते हुए कहा है कि हीट वेव के लक्षणो को समय रहते पहचानना जरूरी है जैसे किसी व्यक्ति को चक्कर आना, तेज बुखार,पसीना आना, उल्टी बेहोशी या शरीर का तापमान असामान्य रूप से बढ़ना, ऐसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें तुरन्त 108 या 102 एंबुलेंस सेवा पर तुरन्त संपर्क करें स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक को मेडिकल इमरजेंसी बताते हुए कहा है लापरवाही न बरतने की सलाह दी है गर्मी से बचाव के लिए लोगों को दिनभर पर्याप्त पानी पीने, यात्रा के दौरान पानी साथ रखने और ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है वही बाहर के खाद्य पदार्थों से फिलहाल दूरी बनाने की सलाह दी।तरबूज, खीरा और बेल जैसे ठंडक देने वाले फलों को आहार में शामिल करने को कहा गया है। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। बाहर जाते समय हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें। बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और मजदूरों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।