
लखनऊ। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड यात्रियों के लिए एक बार फिर विशेष धार्मिक और पर्यटन पैकेज लेकर आया है। इस बार आईआरसीटीसी का उद्देश्य ट्रेनों और स्टेशनों पर खानपान व आतिथ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और देश-विदेश में पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में “भारत गौरव पर्यटक ट्रेन” के माध्यम से श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षक यात्राएं संचालित की जा रही हैं।
आईआरसीटीसी द्वारा योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से शुरू होने वाली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए 7 ज्योतिर्लिंगों सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। इस यात्रा में उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात के द्वारकाधीश, भेंट द्वारका, नागेश्वर और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक के त्र्यंबकेश्वर, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग तथा संभाजीनगर के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित अन्य स्थानीय मंदिरों के दर्शन शामिल हैं।
यात्रा 12 जून 2026 से 23 जून 2026 तक (11 रात/12 दिन) चलेगी। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई और ललितपुर जंक्शन जैसे स्टेशनों से चढ़ने और उतरने की सुविधा उपलब्ध होगी।
यह है पैकेज शुल्क
इकोनॉमी (स्लीपर क्लास): 24,100 प्रति व्यक्ति
स्टैंडर्ड (3AC): 40,890 प्रति व्यक्ति
कम्फर्ट (2AC): 54,390 प्रति व्यक्ति

दक्षिण भारत यात्रा: तिरुपति से कन्याकुमारी तक दर्शन
आईआरसीटीसी द्वारा एक अन्य भारत गौरव ट्रेन दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए भी संचालित की जा रही है। इस यात्रा में तिरुपति बालाजी मंदिर, रामेश्वरम का रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै का मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग शामिल हैं।
यह यात्रा 29 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक (11 रात/12 दिन) आयोजित होगी। इसमें योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज और मानिकपुर जैसे स्टेशनों से बोर्डिंग की सुविधा दी जाएगी।
पैकेज शुल्क
इकोनॉमी (स्लीपर क्लास): 24,350 प्रति व्यक्ति
स्टैंडर्ड (3AC): 41,800 प्रति व्यक्ति
कम्फर्ट (2AC): 55,750 प्रति व्यक्ति
यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
दोनों पैकेजों में यात्रियों को 2AC, 3AC और स्लीपर क्लास में यात्रा, शाकाहारी नाश्ता, दोपहर और रात्रि भोजन, तथा एसी/नॉन-एसी बसों से स्थानीय भ्रमण की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा एलटीसी और ईएमआई जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे यात्री आसानी से इस यात्रा का लाभ उठा सकें।
हवाई और अन्य टूर पैकेज भी उपलब्ध
आईआरसीटीसी केवल रेल यात्राएं ही नहीं, बल्कि हवाई यात्रा टूर पैकेज भी संचालित कर रहा है। इनमें भूटान, सिंगापुर-मलेशिया, नेपाल, बाली, वियतनाम और श्रीलंका जैसे विदेशी गंतव्य शामिल हैं। देश के भीतर अरुणाचल प्रदेश (तवांग) धर्मशाला-खज्जियार, कश्मीर, दार्जिलिंग, शक्तिपीठ यात्रा, ज्योतिर्लिंग यात्रा, लद्दाख, केरल, अंडमान, गुजरात और राजस्थान जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए भी पैकेज उपलब्ध हैं। इसके अलावा रेल टूर पैकेज में वैष्णो देवी, शिरडी, शनि शिंगणापुर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, नैनीताल, रामेश्वरम, चंडीगढ़ और शिमला-कुफरी जैसी यात्राएं भी शामिल हैं।