रामनगर तहसील बार एसोसिएशन चुनाव: शिव प्रकाश अवस्थी अध्यक्ष, कमला पति तिवारी महामंत्री चुने गए


रामनगर। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर शिव प्रकाश अवस्थी और महामंत्री पद पर कमला पति तिवारी विजयी घोषित किए गए। वहीं उपाध्यक्ष तृतीय पद पर देवकली प्रसाद ने जीत दर्ज की।
बुधवार को हुए मतदान में कुल 137 में से 136 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए।
चुनाव अधिकारी राकेश कांत मिश्रा के अनुसार अध्यक्ष पद पर शिव प्रकाश अवस्थी को 84 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मान सिंह को 48 मत प्राप्त हुए। इस तरह अवस्थी ने 36 मतों से जीत हासिल की। महामंत्री पद पर कमला पति तिवारी को 67, सुरेश कुमार त्रिपाठी को 37 और आनंद कुमार सिंह को 30 मत मिले, जिससे तिवारी 30 मतों से विजयी रहे।
उपाध्यक्ष तृतीय पद के चुनाव में देवकली प्रसाद को 82 और पुनीत कुमार को 53 मत प्राप्त हुए, जिसमें देवकली प्रसाद 29 मतों से विजेता बने।
इससे पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बी.डी. खान, उपाध्यक्ष प्रथम पद पर गिरजेश कुमार, उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर चैतन्य नारायण, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर अरुण कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के रूप में हंसराज तथा कोषाध्यक्ष पद पर गुरुदेव मिश्र निर्विरोध चुने गए।
सदस्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदों पर भी कई अधिवक्ताओं को निर्विरोध चुना गया, जिनमें राम कुमार मिश्रा, बृजेश कुमार पाण्डेय, अरविन्द कुमार तिवारी, ललित कुमार त्रिपाठी, महेश कुमार सिंह और चन्दनमणि तिवारी शामिल हैं। चुनाव संपन्न कराने में एल्डर्स कमेटी के सदस्य राम कुमार सोनी, सुनील सिंह, गौरीशंकर तिवारी और मानिक चंद्र का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।