
प. बंगाल: नेता प्रतिपक्ष सुवेन्दु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या के मामले में एआईटी की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि हायर किए गए शार्प शूटरों ने पहले तो चंद्रनाथ रथ की 72 घंटे तक रेकी की, इसके बाद मौका देखकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी. अब इस मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई है. हालांकि अभीतक किसी की गिरफ्तारी की कोई खबर सामने नहीं आई है. एसआईटी की जांच से खुलासा हुआ है शूटर के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े हो सकते हैं.
फिलहाल चंद्ननाथ रथ को लेकर जांच तेज़हो गई है साथ राजनीतिक विवाद भी गहरा गया है. आपराधिक जांच सीआईडी को सौंप दी गई है. हालांकि अभीतक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
जानकारी के मुताबिक सुवेन्दु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ पर हमसा उस वक्त हुआ जब वह मध्यमग्राम इलाके से गुज़र रहे थे. बाइक सवाल बदमाशं ने उनकी कार को घेर लिया था और बेहद करीब से उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित करदिया.
शुरूआती जांच में पाया गया कि हमलावरों ने फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक का इस्तेमाल किया था और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. पुलिस को शक है कि चंद्रनाथ रथ की हत्या में प्रोफेशनल शूटर्स का इस्तेमाल किया गया है. सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. कई संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है और राज्य से सटी सीमाओं पर अलर्ट जारी किया गया है ताकि आरोपी राज्य से बाहर न जा सकें. पुलिस हत्या के राजनीतिक या फिर निजी दुश्मनी के एंगल को सामने रखकर भी जांच आगे बढ़ा रही है. फिलहाल जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारे पकड़े जाएंगे.