भगवान महावीर का 2553वां निर्वाण कल्याणक धूमधाम से मनाया

जिनालयों में गूंजे जयकारे, निर्वाण लाड़ू चढ़ाकर की गई सुख-समृद्धि की कामना

मैनपुरी। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2553वां निर्वाण कल्याणक महोत्सव सोमवार को नगर के श्री महावीर जिनालय सहित आठ जिनालयों में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और संगीतमय पूजन कर निर्वाण लाड़ू अर्पित किया गया। इस दौरान भगवान महावीर के जयकारों से जिनालय गूंज उठे।

बिसातखाना स्थित श्री महावीर जिनालय में सुबह छह बजे डॉ. सौरभ जैन के सानिध्य में भगवान का अभिषेक किया गया। इसमें महामंत्री नरेश चंद जैन,श्रेयस, विकास बंटी, अंतरिक्ष जैन जर्मनी, प्रवीण, तनिष्क, विशाल पॉली, अनिल, अशेष चंदन, विशाल बाबू, वंश, सक्षम, गौतम और क्रिश ने भाग लिया। शांतिधारा हेमंत बॉबी और तनिष्क ने की। तत्पश्चात संगीतमय पूजन में भक्ति भाव से अंजलि जैन,डॉक्टर स्वाति,साधना,कविता, उषा, तृप्ति,छवि,रेनू ,मीना,प्रीति, जीनल, शोभा,रुचि निशंका,रूपाली, उषा, प्रियम, सलोनी,सौम्या, रजनी, प्राची,नीतू,पूनम,शिवानी, उन्नति जैन ने सहभागिता की। निर्वाण कांड का पाठ कर भगवान को निर्वाण लाड़ू समर्पित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष सुरेश चंद, उमेश चंद जैन एडवोकेट, आदेश जैन, ज्ञानेंद्र जैन, राकेश जैन, मुकेश, मनोज ग्वालियर, मनीष जैन, दिलीप और अजय जैन आदि मौजूद रहे।

करहल रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन उपवन मंदिर में सुबह 7:30 बजे गौरव उपवन, रमेश चंद्र, राकेश, आशीष विक्की, सुनील, विमल, शिवम, प्रियांश, अनुज छुट्टन और शुभ जैन ने अभिषेक किया। शांतिधारा अंतरिक्ष जैन जर्मनी ने की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजन कर निर्वाण लाड़ू चढ़ाया। भक्तिमय पूजन करने का सौभाग्य जयमाला,बॉबी, साधना, प्रियंका,नेहा, सुनीता,राकेश जैन को मिला।

श्री आदिनाथ जिनालय बड़ा जैन मंदिर, करहल रोड पर सुबह नौ बजे महोत्सव आयोजित हुआ। तरुण जैन और राहुल जैन को प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य मिला। विशाल जैन जॉली, पंडित अनंत जैन, शैलेश जैन, अमित जैन, सुब्रत जैन, सौरभ जैन, शशांक जैन, अवनींद्र जैन, सार्थक जैन और शिवांक जैन ने इंद्र स्वरूप में अभिषेक किया। पंडित कमल जैन के सानिध्य में संगीतमय पूजन के बाद निर्वाण लाड़ू अर्पित किया गया। उपस्थित भक्तजनों में अरुण जैन कागजी , रमेश जैन ,आदित्य जैन ,सुशील पार्ले ,अक्षय जैन , सुशील कागजी ,अनंत जैन , वीरेंद्र किन्हाबेर, योगेंद्र जैन ,चंदन जैन ,निशंका जैन ,रेखा जैन , विजयलक्ष्मी जैन ,जलज जैन,शोभा जैन, मीना जैन , अर्चना जैन ,आरती जैन ,आदि सम्मिलित हुए।

महामंत्री विशाल जैन जॉली ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण के साथ वीर निर्वाण संवत 2553 का प्रारंभ हुआ है। भगवान महावीर को बिहार के पावापुरी सिद्ध क्षेत्र से निर्वाण पद की प्राप्ति हुई थी। कार्यक्रम का संचालन पंडित कमल कुमार जैन ने किया।