
कासगंज ,ढोलना थाना क्षेत्र के भगवंतपुर गांव के समीप नहर में एक 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया और सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ढोलना थाना क्षेत्र के ही नगला भूरा निवासी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 22 वर्षोय अमन रविवार को लापता हुआ था 24 घंटे बाद उसका शब नहर मे मिला है पुलिस ने इस मामले मे कई लोगो को हिरासत मे लिया है पूछ ताछ जारी है।
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि 22 वर्षोय अमन उर्फ़ अवनीश पुत्र नारायण निवासी नगला भूरा जो कि दोस्तों के साथ था परिवार का आरोप है दोस्तों ने ही उसे नहर में धक्का दिया है, जिससे डूबने से उसकी मौत हुई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों द्वारा दी जा रही तहरीर और आरोपों के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।