
फतेहाबाद। नगर की पुरानी तहसील स्थित राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर में स्थापित राम दरबार के स्थापना दिवस पर शनिवार को भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं का विशेष श्रृंगार किया गया। सभी देवी-देवताओं को नए वस्त्र और आभूषण धारण कराए गए, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय और आकर्षक दिखाई दिया। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया।
सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण रामभक्ति से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ आयोजन में सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस अवसर पर शांति स्वरूप जी महाराज, संजय अनवारिया, दिलीप कुमार गुप्ता, रेनू गुप्ता, किरन गुप्ता, रोमिका गुप्ता, मंजू गुप्ता, शशि गुप्ता, रजनी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, शुभम गुप्ता, गोपाल गुप्ता, सुशील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, गौरी और नव्या सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजन के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।