योगी सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, 8 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंत्रिपरिषद में शामिल नए मंत्रियों के विभागों का आधिकारिक बंटवारा कर दिया है। सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार आठ नेताओं को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मनोज पांडेय खाद्य एवं रसद विभाग संभालेंगे। अजीत सिंह पाल को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।
इसके अलावा सोमेंद्र तोमर को सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की जिम्मेदारी मिली है। कृष्णा पासवान को पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग का दायित्व दिया गया है। कैलाश सिंह राजपूत को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग सौंपा गया है।
सरकार ने सुरेंद्र दिलेर को राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी है, जबकि हंसराज विश्वकर्मा को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागों के इस नए बंटवारे को आगामी राजनीतिक और प्रशासनिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।