शोक संवेदना व्यक्त करने लखनऊ पहुंचे MP के CM मोहन यादव


लखनऊ। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav मंगलवार शाम राजधानी लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष Aparna Yadav के आवास पहुंचकर दिवंगत प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम करीब 6 बजे अपर्णा यादव के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।


इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री Nitin Agarwal भी उनके साथ मौजूद रहे। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री Mahendra Singh ने भी परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह दौरा राजनीतिक शिष्टाचार और पारिवारिक संवेदना का संदेश देता नजर आया, जहां उन्होंने व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर परिवार के प्रति अपना समर्थन जताया।