
कासगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने थाना अमांपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की।
एसपी ने आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन करते हुए मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, एचएस रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर तथा भूमि विवाद रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की स्थिति का परीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों को व्यवस्थित और अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर सुशील कुमार, शाहिदा नसरीन, थानाध्यक्ष दिनेश सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।