यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 2025: परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए QR कोड आधारित मार्गदर्शन व्यवस्था

रिपोर्ट: प्रवेश सिंह/वाराणसी ब्यूरो

चंदौली/वाराणसी/मिर्जापुर । उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 08, 09 एवं 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारु संचालन एवं परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनपद में बनाए गए कुल 20 परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी QR कोड को स्कैन कर अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने का सुगम मार्ग, लोकेशन एवं दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकेंगे। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र खोजने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और वे समय से केंद्र पर पहुंच सकेंगे।

प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा तिथि से पूर्व अपने केंद्र की जानकारी प्राप्त कर लें तथा निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। साथ ही परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

20 परीक्षा केंद्रों के लिए जारी किए गए QR कोड, अभ्यर्थियों को मिलेगी केंद्र तक पहुंचने की सटीक जानकारी।