
फतेहपुर सीकरी। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद Rajkumar Chahar ने नगर क्षेत्र में विभिन्न गणमान्य नागरिकों से संपर्क कर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की।
अभियान के दौरान सांसद ने डॉ. संजय सिंघल, डॉ. उमेश चंद्र मिश्रा, डॉ. राजकुमार मंगल, उद्यमी गोविंद गोयल, मनोज सिंघल सहित कई प्रमुख लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आमजन को इन योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।
सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।
इस अवसर पर सोनू चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर, बंटी सिसोदिया, हनी गोयल, विल्सन कुशवाहा, नरेश चंद कोली, सरला राजपूत, जितेंद्र शर्मा, अफसर कुरैशी, सत्येंद्र सिंह, संतोष धनगर और मुरारी लाल सैनी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।