शालीमार एक्सीलेंस समिट में चैनल पार्टनर्स को खास तोहफा: पार्टनर्स को सौंपी गई कारों की चाबियां

लखनऊ। शालीमार कॉर्प लिमिटेड द्वारा अपने चैनल पार्टनर्स के लिए “शालीमार एक्सीलेंस समिट 2026” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ओएसिस क्लब, शालीमार गार्डन बे, लखनऊ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शालीमार के मैनेजिंग डायरेक्टर, खालिद मसूद, शालीमार कॉर्प के डायरेक्टर, कुणाल सेठ, शालीमार कॉर्प के डायरेक्टर, अब्दुल्लाह मसूद सहित चैनल पार्टनर्स विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में कंपनी की अब तक की यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद प्रबंध निदेशक खालिद मसूद चैनल पार्टनर्स के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक अमित मिश्रा ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।

शालीमार कॉर्प लिमिटेड के प्रबंध निदेशक खालिद मसूद ने कहा कि शालीमार की सफलता में हमारे चैनल पार्टनर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शालीमार एक्सीलेंस समिट 2026 उनके प्रयासों और सहयोग के प्रति हमारी सराहना का एक माध्यम है। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में हम सभी मिलकर नई सफलताएं हासिल करेंगे। समिट का सबसे प्रमुख आकर्षण कार वितरण समारोह रहा। इसमें चैनल पार्टनर्स को कारों की चाबियां सौंपी गईं।