
लखनऊ। सिटी स्कूल ऑफ डांस एंड म्यूजिक की ओर से आयोजित “समर शोकेस-2026” का भव्य आयोजन लखनऊ में उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना, उनमें आत्मविश्वास का विकास करना तथा भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने नृत्य और संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राहुल गुप्ता एवं विवेक बदलानी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके अलावा अनुराग श्रीवास्तव, कला श्री शम्सुर रहमान, अमृत सिन्हा, डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव, रागिनी श्रीवास्तव, आईएएस चंद्रशेखर, अजय कुमार मिश्रा, अरुण प्रताप सिंह तथा सुनीता भटनागर भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। तो वहीं कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में कविता सचान शुक्ला, गुंजन वर्मा एवं सुनीता राजपूत शामिल रहीं। उन्होंने सभी प्रस्तुतियों का निष्पक्ष एवं उत्कृष्ट मूल्यांकन किया।

एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने बिखेरा रंग
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने माधुरी दीक्षित फ्यूजन, ‘वो कृष्णा है’, पहाड़ी फ्यूजन, ‘लिफ्ट तेरी बंद है’ (बॉलीवुड), ‘धुरंधर’ फ्यूजन, ‘श्री हरि स्तोत्रम्’, अलारप्पु (शास्त्रीय), हरियाणवी फ्यूजन, हॉरर एक्ट, सेमी क्लासिकल फ्यूजन, वेस्टर्न फ्यूजन, गणेश वंदना, ‘दीवानी मस्तानी’ तथा ‘राधा गौरी गौरी’ जैसे ग्रुप डांस सहित अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों में काव्या गुप्ता, नित्या अवस्थी, वानश्री सिंह, हिमाक्षी, अनिका, आकृति, सृष्टि, प्रिशा, अनाया, नायशा, शान्वी वर्मा, आध्या गुप्ता, युग, काव्या राणा, श्रावणी, कौशकी, आरिका, संघवी सिंह, नीति, सुविग्या, अनुष्का, कनिष्का, दिया, प्रिया, मुस्कान, ओजस्विता राय, कनिष्का बिष्ट, मिशिका, वृद्धि, संविध, अनिका गौर, आराध्या कनक, समृद्धि नारायण पांडेय, वागीशा मिश्रा, वृद्धि गुप्ता, स्वास्तिका सिंह, अनन्या कनक, कनिका गुप्ता तथा दिव्यांश साहू सहित अनेक प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
‘मदर्स रैम्प वॉक’ बना आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘मदर्स रैम्प वॉक’ एवं ‘मदर्स रैम्प वॉक विद किड्स’ रहा। इसमें प्रतिभागी माताओं ने आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व के साथ शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

अतिथियों ने की आयोजन की सराहना
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास, अनुशासन तथा सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजिका दिव्या शुक्ला एवं सिटी स्कूल ऑफ डांस एंड म्यूजिक को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की शुभकामनाएं दीं।