जौनपुर (जफराबाद)। कस्बे के नासही मोहल्ले में टैक्सी स्टैंड के पास स्थित श्री शिव मंदिर में पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी नागपंचमी का पर्व भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमद् हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ से हुई। मंदिर के जीर्णोद्धारक प्रेमचंद प्रजापति की ओर से सोमवार रात करीब आठ बजे धार्मिक कार्यक्रम एवं भजन-कीर्तन शुरू कराया गया, जो मंगलवार भोर तक चलता रहा। प्रातः करीब पांच बजे बजरंगबली एवं भगवान शिव की आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
भजन-कीर्तन कार्यक्रम में पूर्वांचल के मशहूर गायक विवेक मिश्र ‘वरदान’ ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। उन्होंने “भोले बाबा तेरे दरबार में जो आते…” सहित एक से बढ़कर एक शिव भजन प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूमते और भगवान शिव के जयकारे लगाते नजर आए।
क्षेत्र के वरिष्ठ कीर्तनकार मास्टर प्रेमचंद बेनबंशी, राजेंद्र साहू, ज्ञान प्रकाश साहू ‘ग्यानू’, प्रदीप कुमार, नीरज मौर्य, शौर्य शुक्ला, शनि मौर्य और वेद मिश्र समेत अन्य कलाकारों ने भगवान शिव की लीलाओं पर आधारित भजन प्रस्तुत किए। देर रात तक चले भजन-कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पहुंचे कीर्तनकारों और श्रद्धालुओं का स्वागत प्रेमचंद प्रजापति ने किया, जबकि उनके सुपुत्र एवं पत्रकार बृजनंदन स्वरूप ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर डा. राधेश्याम प्रजापति, बद्रीनारायण श्रीवास्तव, तेज बहादुर गिरी, सुनील राजभर, फुलारे प्रजापति, मनीष साहू, राहुल चौहान, सुरेश साहू, दिलीप साहू, कुलदीप श्रीवास्तव, अशोक चौरसिया, शिव ज्योति, सूर्य ज्योति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।